Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम नरैनी से की शिकायत और परिसर से अतिक्रमण हटवाने की मांग की

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम नरैनी से की शिकायत और परिसर से अतिक्रमण हटवाने की मांग की

Spread the love

नरैनी

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

गुढा हनुमान मंदिर परिसर मे अतिक्रमणकारियों के द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए मंदिर के पुजारी श्यामदास सहित स्थानीय लोगों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम नरैनी से की शिकायत और परिसर से अतिक्रमण हटवाने की मांग की ।
नरैनी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुड़ा कला मे स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए हनुमान मंदिर के. महंत श्याम श्याम दास अध्यक्ष राज कुमार सदस्य अशोक राजपूत , राजा भइया ,देवेंद्र सिंह ऋषि राज सिंह,आदि ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायती पत्र देकर बताया की मंदिर प्रांगण मे कुछ दबंग लोगो के द्वारा अवैध तारीके से मंदिर परिसर में अतिक्रमण कर लिया गया है जो की मंदिर परिसर के सदस्यों के द्वारा बार बार अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाता है। तो वह लोग गाली गलौज पर उतारू हो आते है कई बार प्रशासन के द्वारा भी अतिक्रमण हटावाया गया लेकिन अतिक्रमणकारियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया है। जिससे दूरदराज से आए दर्शानार्थियों को काफी दिक्कतों का समना करना पडता ।अतिक्रमणकारी दुकानदार व दूर दराज से आये दर्शनार्थियों में प्रतिदिन झगड़ा व मारपीट की घटनाएं होती है।अतिक्रमणकारी दुकानदार हमें भी राह निकलते धमकियां देने से नहीं चूकते जिससे हम भयभीत है।उन्होंने मंदिर परिसर से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाने की मांग की।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com