जिलाधिकारी कीअध्यक्षता मे पंचायत एवं जिला परिषद से समन्वय हेतु समीक्षात्मक बैठक
जिलाधिकारी कीअध्यक्षता मे पंचायत एवं जिला परिषद से समन्वय हेतु समीक्षात्मक बैठक

*जिलाधिकारी कीअध्यक्षता मे पंचायत एवं जिला परिषद से समन्वय हेतु समीक्षात्मक बैठक*
(अरविन्द कुमार जिला प्रभारी मधेपुरा)
दिनांक :-15.07.2023 जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री विजय प्रकाश मीणा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में पंचायत एवं जिला परिषद से समन्वय हेतु समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना की समीक्षा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा संबंधित एजेन्सी से समन्यय की जा रही है। इसी क्रम में ब्रिज एवं रूफ़ कंपनी द्वारा बताया गया कि उनके वेयर हाउस में 529 पीस सोलर स्ट्रीट लाईट उपलब्ध है, जिसका अधिष्ठापन कराने का कार्य अविलंब पूर्ण करा लिया जाएगा एवं मेसर्स ई शार्प द्वारा 335 सोलर लाईट का अधिष्ठापन करा लिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा काफी क्षोभ व्यक्त किया गया एवं संबंधित एजेन्सी को समयबद्ध कार्यक्रम अंतर्गत कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जिले में अवस्थित सभी पंचायत सरकार भवन में बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने एवं सरकार भवन को पूर्ण कियाशील सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को आगामी एक
माह में पूर्ण कर कियाशील करने का निर्देश दिया गया। जिला परिषद के सभी सैरातों एवं जमीनों का सीमांकन, जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण करवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में श्री नितिन कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, मधेपुरा, श्री मनोहर कुमार साहु, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधेपुरा, सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


