BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहारसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा सदर अस्पताल में बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट और सामान छीनने का मामला सामने आया है। प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार ने अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मियों और पारा मेडिकल छात्रों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्रकार के अनुसार, एमडीएम खाने के बाद बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान वे अस्पताल पहुंचे थे। बच्चों का वीडियो बनाने के बाद अस्पताल परिसर में पीटीसी कर रहे थे, इसी दौरान विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि उन्हें जबरन ओटी की ओर ले जाकर एक कमरे में बंद किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। पत्रकार ने गला दबाने, जान से मारने की धमकी देने और जहरीली सुई लगाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साथ ही करीब 2500 रुपये नकद, सोने की चेन और कान का कुंडल छीनने तथा मोबाइल और माइक तोड़ने का दावा किया गया है। घटना में घायल पत्रकार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर नामजद चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों और पारा मेडिकल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पत्रकार ने अस्पताल परिसर और ओटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की भी मांग की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com