Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिलाधिकारी रवि रंजन वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोलियो जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी रवि रंजन वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोलियो जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

*फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोलियो जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

पूरा मामला कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला मुख्यालय दबरई से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 27 5 2023 को
जिलाधिकारी रवि रंजन ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद पर पोलियो जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान डा0 नरेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद, डा. हंसराज सिंह ए.सी.एम.ओ., डा0 कमल किशोर वर्मा, नोडल अधिकारी/ डिप्टी.सी.एम.ओ., डा0 पवन कुमार वर्मा डिप्टी सी.एम.ओ., डा0 मौ0 फारूख अहमद उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 स्मिता यादव पब्लिक हैल्थ स्पेशलिस्ट, डा0 प्रिया भट्ट एस.एम.ओ. डब्ल्यू. एच.ओ., अनिल शुक्ला, डी.एम.सी. यूनीसैफ, कु. महजबीन बी.सी.सी.एम. यू.एन.डी.पी. एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त रैली में एन.सी.सी. कैडेट एवं यू.पी.सिविल डिफैंस के वॉलन्टियर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा दो बूँद जिंदगी की एवं पोलियो को हराना है अपने देश को बचाना है का संदेश घर-घर तक पहुँचाने के लिये निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि 0 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को दिनांक 28 मई दिन रविवार को पोलियो बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिये जनपद फिरोजाबाद में कुल 1247 पोलियो बूथ बनाये गये हैं। उक्त के उपरान्त किन्ही कारण वश जो बच्चे पोलियो की खूराक पीने से छूट जाते हैं उनको पोलियो की खुराक पिलाने के लिये 813 टीमों का गठन किया गया है। पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये 281 सुपरवाईजरों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने अपील की है कि सभी अभिभावक (माता-पिता) उक्त पोलियो बूथ दिवस पर अपने-अपने 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें तथा देश को पोलियो मुक्त भारत बनाने में अपना अहम योगदान करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद डा0 नरेन्द्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि 28 मई को बूथ दिवस मनाने के उपरान्त छूटे हुए 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये 29 मई से 02 जून 2023 तक घर-घर टीमें जायेंगी और पोलियो की खुराक पिलायेंगी। साथ ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 कमल किशोर वर्मा द्वारा संदेश दिया गया कि पोलियो की खुराक पीने से साथ साथ नियमित टीकाकरण कराने से बच्चों की कुल 11 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा होती है तथा सभी अभिभावकों से अपील की कि बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य करायें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
फिरोजाबाद

*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com