Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

दुर्गा पूजा दशहरा महोत्सव में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसएसपी

दुर्गा पूजा दशहरा महोत्सव में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसएसपी

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

दुर्गा पूजा दशहरा महोत्सव में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसएसपी

टूंडला। नगर में आयोजित दुर्गा पूजा दशहरा महोत्सव आयोजन का शनिवार से शुभारंभ हो गया है। नगर में इन आयोजनों को लेकर एसएसपी आशीष तिवारी ने रामलीला प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और महोत्सव आयोजकों के साथ बैठक की बैठक में उन्होंने दुर्गा पूजा दशहरा महोत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए उन्होनें बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर 4 इंस्पैक्टर 15 सब इंस्पैक्टर के साथ पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। साथ ही जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं जिनसे अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। शहर में इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए भी उन्होंने पुलिस कर्मियो को दिशा निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए ईओ नगर पालिका परिषद को दिशा निर्देश दिए वहीं आयोजन में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए बिजली अधिकारियो को निर्देशित किया इस दौरान एसपी सिटी सर्वेश कुमार एसडीएम,सीओ अनिमेष कुमार इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार सहित नगर पालिका बिजली विभाग के अधिकारी व महोत्सव आयोजक मौजूद रहे।

 

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com