BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

शिक्षक दिवस पर शांति मिशन एकेडमी में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का महाकुंभ

शिक्षक दिवस पर शांति मिशन एकेडमी में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का महाकुंभ

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* शिक्षक दिवस पर शांति मिशन एकेडमी में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का महाकुंभ

*एंकर :-* शिक्षक दिवस के अवसर पर बैरियाही बाजार स्थित शांति मिशन एकेडमी में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य समीर कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य पिंकी कुमारी एवं वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। वहीं, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में केक काटकर शिक्षकों को स्मृति-चिह्न एवं आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य समीर कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com