रामलीला भवन में शनिवार को नगर के व्यापारियों और रामलीला प्रेमियों के साथ नगर पालिकाअध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई
रामलीला भवन में शनिवार को नगर के व्यापारियों और रामलीला प्रेमियों के साथ नगर पालिकाअध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

चित्रकूट। रामलीला भवन में शनिवार को नगर के व्यापारियों और रामलीला प्रेमियों के साथ नगर पालिकाअध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें इस वर्ष भव्य और दिव्य रामलीला आयोजित करने के लिए विचार विमर्श किया गया इसके लिए सर्वप्रथम संचालन समिति गठित की गई जिसमें रामलीला आयोजन में सहयोग करने वाले पुराने साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई तय किया गया कि इस बार रामलीला 6 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी रामलीला में जन सहयोग के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर दान देने की घोषणा की है अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि रामलीला हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान रही है और इसकी आयोजन को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक की गई है इस आयोजन के माध्यम से हमें राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचना है उन्होंने कहा कि रामलीला पूर्णतया भक्ति भावना के साथ आयोजित की जाएगी कोई भी अव्यवस्था नहीं होगी। रामलीला के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार शंकर यादव और रतन पटेल को सौंपी गई है ।उन्होंने नगर पालिका की वरिष्ठ कर्मचारियों को व्यवस्था में सहयोग करने के लिए भी नामित किया है रामलीला आयोजन में वरिष्ठ रामलीला संचालन के अगुवा बसंत राव गोरे महेंद्र अग्रवाल विजय मिश्रा के नेतृत्व में ही इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा इस रामलीला को प्रांतीयकृत करने का प्रयास जारी है इस वर्ष नगर वासियों के सहयोग से ही यह रामलीला कराई जाएगी । अगले आयोजन में सरकार की ओर से भी आर्थिक मदद मिलने की उन्होंने उम्मीद जताई है, कहा कि रामलीला की सांस्कृतिक परंपरा को गौरवशाली व वैभवशाली बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद संकल्पबद्ध व प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में रामलीला के पहले पूरे शहर में विशाल राम दल गाजे बाजे के साथ निकाला जाएगा जिसमें नगर वासियों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है । रामलीला मंच की साज सज्जा और टेंट संबंधी व्यवस्था की जिम्मेदारी का निर्वाह श्याम ट्रेडर्स के मालिक राजेश भाई उठाएंगे। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी विवेक अग्रवाल बाला प्रसाद केसरवानी राम सागर चतुर्वेदी योगेश जैन राजीव श्रीवास्तव इदरीस जयशंकर मिश्रा सुनील महाराज सुंदर लाल मिश्रा अशोक गुप्ता व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ओम केशरवानी विजय मिश्रा महेंद्र अग्रवाल रतन पटेल अभिषेक मिश्रा पूर्व सभासद किशन श्रीवास्तव नरेश केसरवानी राकेश केसरवानी सभासद शैलेंद्र सोनी शंकर यादव विनीत पयासी शुभम केशरवानी राजा साहू ओमकार यादव बद्री नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला वरिष्ठ लिपिक कर्मोत्तम सिंह सुभाष गुप्ता अशरफ खान रवि ज्ञानेंद्र कौशल राजेंद्र राम ज्ञानचंद गुप्ता छोटा गुप्ता जितेंद्र केसरवानी अंकित केसरवानी रामनरेश अग्रहरि उर्फ बवाली भाई हरे कृष्णा सोनी देवेंद्र उर्फ कल्लू केसरवानी नीटू दादा अब्दुल अहमद आमिर खान अंकित केसरवानी सुनील जायसवाल श्रवण गुप्ता अभिषेक लंबरदार अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। रामलीला आयोजन में नगर पालिका की ओर से वरिष्ठ लिपिक कर्मोत्तम सिंह ज्ञानचंद गुप्ता सुभाष गुप्ता रवि ज्ञानेंद्र कौशल कमला कान्त शुक्ला अशरफ़ खान शामिल किए गए हैं।

Subscribe to my channel



