BreakingPublicएक्सक्लूसिवक्राइम
Trending
जमीनी विवाद में युवक की हत्या, कहरा नाथ बाबा पोखर के समीप सनसनी
जमीनी विवाद में युवक की हत्या, कहरा नाथ बाबा पोखर के समीप सनसनी

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
जमीनी विवाद में युवक की हत्या, कहरा नाथ बाबा पोखर के समीप सनसनी
सहरसा जिले के कहरा थाना क्षेत्र स्थित नाथ बाबा पोखर के समीप जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम लखन कामत के पुत्र सोनू कामत के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे जमीनी विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
Subscribe to my channel



