BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच

Spread the love

खबर सहरसा से। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज सहरसा में छात्रों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा।
सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी के साथ छात्रों ने सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आरोप है कि इन छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया और सड़क किनारे आगजनी भी की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने गंगजला चौक पर मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और उपद्रवियों को खदेड़ा।

फिलहाल इलाके में तनाव है और पुलिस बल तैनात है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com