BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

सहरसा में ANM छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

सहरसा में ANM छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार) *संवाददाता :-* विकास कुमार 7545820714

*स्टोरी :-* सहरसा में ANM छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

*एंकर :-* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा जिला के ANM होटल की छात्राओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राएं देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। छात्राओं ने लोगों को देश की आजादी के महत्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया। यात्रा में शामिल छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। छात्राओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

*BYTE :-* ANM हॉस्टल प्राचार्य सुहाना कुमारी

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com