BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

कारगिल विजय दिवस पर शहीद रमण कुमार झा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

LOCATION SAHARSA
REPORT VIKASH KUMAR

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सहरसा जिले के वनगांव स्थित कारगिल शहीद सिपाही रमण कुमार झा की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के पूर्व सैनिकों, कनिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने शिरकत कर शहीद को नमन किया।
कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कोशी प्रमंडल के पूर्व सैनिक अपने मेडल के साथ पहुंचे। सभी ने शहीद सिपाही रमण कुमार झा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की रक्षा की। शहीद रमण कुमार झा का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। पूर्व सैनिकों ने युवाओं से राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने और शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कर्नल अमित सिन्हा, पदाधिकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय,सहरसा
प्रवीण कुमार झा, कोशी प्रमंडल प्रभारीश्रद्धांजलि सभा का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने शहीद रमण कुमार झा के बलिदान को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com