Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा द्वितीय दिवस श्रीमद्भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा। ग्राम जारी में आर्यावर्त बैंक के पास कुलदीप त्रिपाठी पत्रकार के संयोजन में व दिनेश कुमार शुक्ला पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के अथक प्रयास से चल रही श्री मद्भागवत महा पुराण की कथा में आज द्वितीय दिवस की कथा में पंडित आचार्य कमल नयन शरण जी महाराज ने भगवती कुन्ती के जीवन का व्याख्यान करते हुवे बताया कि प्रभु आज आप नही होते तो मेरे बेटो का क्या होता जब भीम को दस हज़ार हाथियों का बल प्राप्त हुवा तब भीम को लड्डु में जहर दे दिया पर अपने रक्षा की लाक्षा भवन में जलने सडयंत्र किया तो आपकी कृपा से सभी बच गए और अंत मे भगवान से दुख मांगा भगवान बोले बुआ अभी दुखो से आपका पेट नही भरा हिडिम्बा सुर जटा सुर जैसे राक्षसों से अपने हमारी रक्षा की अंत मे जब पता चला भगवान अपनी लीला समाप्त कर परमधाम चले गये तब प्रभु का नाम स्मरण कर अपने जीवन को त्याग दिया और कथा के विराम बताया की परीक्षत को जब श्राप लगा तब शुकदेव भगवान ने कहा चिंता न करो चिंतन करो तुम्हरा कल्याण होगा और कथा के बीच मे बृन्दावन की मशहूर दिव्य झांकी का दरसन हुआ जिसमे अमित कृष्ण बृजवासी ने सुंदर सुंदर झांकी का दर्शन कर भगतो का मन झूम उठा। पाठ व पूजन में आचार्य पंडित श्याम जी शुक्ल, प्रदीप कुमार पाण्डेय गायन व आर्गन, रंजीत कुमार तबला वादन, प्रवीण कुमार पैड, आदि कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से जारी गांव को वृंदावन धाम बना दिया।
कथा के मुख्य यजमान श्री मती सुदामा देवी श्री लखन लाल शुक्ला परिवार व रिश्तेदार सहित रामकिशोर शुक्ला, विष्णु शुक्ला अवर अभियंता विद्युत विभाग, इं अनंत कुमार, गौरी शंकरतिवारी, माहेश्वरी तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, सोनू मिश्रा, आदि भगवत भक्तों ने अमृत मई कथा का रस पान किया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com