Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टूंडला में निकाला गया पैदल मार्च

टूंडला में निकाला गया पैदल मार्च

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूंडला: शुक्रवार शाम को नगर के स्टेशन रोड पर सीओ हरिमोहन के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। सुभाष चौराहा से बाजार तक निकाले गए पैदल मार्च में लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया। सीओ ने बताया कि आपराधिक प्रवृति वाले लोगों में भय और जनता को भयमुक्त वातावरण देने के लिए यह पैदल मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सड़क घेरकर अतिक्रमण करने वालों को भी सबक सिखाया। इसमें इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे समेत अन्य पुलिस फोर्स शामिल रहा।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com