रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: बांदा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: बांदा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।

🚨 बांदा न्यूज़ अलर्ट 🚨
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: बांदा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।
#बांदा : योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी
नगर मजिस्ट्रेट दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कैथी बाजार स्थित खोया मंडी का औचक निरीक्षण।
खबर का विवरण:
बांदा: रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत जनपद बांदा में खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों और खोये की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों के मौसम में आम जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
जिलाधिकारी बांदा के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरंतर और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट श्री दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा केथी बाजार स्थित खोया मंडी में औचक छापेमारी की गई।
इस अचानक निरीक्षण से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर खोया और अन्य खाद्य सामग्रियों की सघन जांच की। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई गुणवत्ताहीन सामग्री बेचता पाया गया तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


