BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार

पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

लोकेशन  सहरसा,बिहार
संवाददाता  विकास कुमार

पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में विवाहिता रौनक खातून की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित पति मु. जफर को घटना के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां नूरानी खातून के आवेदन पर पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि मु. जफर का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसका विरोध करने पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। शादी समारोह में डांस करने को लेकर भी विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर रौनक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी को खसिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com