BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

36 घंटे में चाकू मारकर बाइक लूट कांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

36 घंटे में चाकू मारकर बाइक लूट कांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

36 घंटे में चाकू मारकर बाइक लूट कांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार।

खबर सहरसा से है, जहाँ चाकू मारकर बाइक लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। बीते 23 जनवरी को सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव के पास ग्रामीण सड़क पर पुल के समीप मो. शमीम खान को चाकू मारकर जख्मी कर उनकी बाइक लूट ली गई थी।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सोनवर्षा कचहरी थाना की एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर महज 36 घंटे के भीतर इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com