Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत

Spread the love

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज 01 अक्टूबर, को “एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए” कार्यक्रम के तहत प्रमुख सचिव, सहकारिता, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ बी०एल० मीणा के नेतृत्व में नगर पंचायत नवाबगंज के अन्तर्गत ब्लाक परिसर एवं ब्लाक परिसर के पीछे मुख्य मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक तथा नगर पालिका परिषद् गंगाघाट में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम को गति प्रदान की गयी।इसके साथ ही गंगाघाट में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में BJP, विधायक पंकज गुप्ता सदर उन्नाव से, जिलाधिकारी, उन्नाव,अपूर्वा दुबे, सिद्धार्थ शंकर मीणा, पुलिस अधीक्षक, उन्नाव,ऋषि राज, मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट / खण्ड विकास अधिकारी, नवाबगंज अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद् गंगाघाट, रवि सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवाबगंज एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी व काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान प्रमुख सचिव की उपस्थिति में सभी लोगों के द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत एक घण्टा स्वच्छता के तहत श्रमदान के द्वारा सफाई का कार्य कर जनपदवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com