Breaking

रुड़की हॉस्टल में सहरसा की छात्रा की संदेहास्पद मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रुड़की हॉस्टल में सहरसा की छात्रा की संदेहास्पद मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Spread the love

लोकेशन   सहरसा
संवाददाता   विकास कुमार 7545820715

रुड़की हॉस्टल में सहरसा की छात्रा की संदेहास्पद मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड निवासी उत्तराखंड गंग नहर थाना स्थित रूड़की में लाइफ जैम मेडिकल कंपनी में काम कर रही साथ ही SISSPG हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्रा पल्लवी कुमारी रविवार की रात अपने होस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि पल्लवी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। वहीं घटना के बाद उसके साथ रहने वाली दो अन्य छात्राएं फरार बताई जा रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com