Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिलाधिकारी फिरोजाबाद उज्जवल कुमार के निर्देश पर आज तहसीलदार सदर डा 0 संतराज सिंह बघेल राजस्व ग्राम गढ़ी उदी में जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया

जिलाधिकारी फिरोजाबाद उज्जवल कुमार के निर्देश पर आज तहसीलदार सदर डा 0 संतराज सिंह बघेल राजस्व ग्राम गढ़ी उदी में जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

जिलाधिकारी फिरोजाबाद उज्जवल कुमार के निर्देश पर आज तहसीलदार सदर डा 0 संतराज सिंह बघेल राजस्व ग्राम गढ़ी उदी में जलभराव की समस्या का निस्तारण कराया।

ग्राम पंचायत जाखई के गांव गढ़ी उदी थाना नारखी तहसील सदर फिरोजाबाद में जलभराव की समस्या विगत कई सालों से चली आ रही थी। इस ग्राम में लगभग 800 की आबादी है जिसमें जाटव गड़ेरिया ठाकुर ब्राहमण गुप्ता आदि जाति के लोग निवास करते हैं। पानी का निकास सही दशा में न होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है तथा बरसात में यहां बहुत भयावह स्थिति रहती है । राजस्व तथा विकास विभाग की टीम मौके पर कई बार जाकर निस्तारण कराते थे। किंतु गांव के कुछ दबंग लोगों के कारण संभव नहीं हो पाता था। आज तहसीलदार सदर मौके पर निस्तारण हेतु पहुंचे तो दबंग लोगो विजयपाल पुत्र कुंअर पाल योगेंद्र पुत्र छत्र पाल द्वारा काफी विरोध किया गया तथा कहासुनी हुई तहसीलदार सदर ने उनकी बेबुनियाद बातों को नकार दिया तथा ग्राम प्रधान से तुरंत जेसीबी मंगाया। विरोध के बावजूद नाली निकलवा कर मामले को निस्तारित कराया । टीम में तहसीलदार सदर फिरोजाबाद डॉक्टर संतराज सिंह बघेल के साथ लेखपाल विशाल लारांश तथा राजस्व निरीक्षक संजय सिंह भी मौजूद थे। ग्राम प्रधान जाखई सोम प्रकाश दिवाकर तथा थाना नारखी के दरोगा वीरेंद्र कुमार सें गर व दरोगा जोगेंद्र उपाध्याय अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com