BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना चार जिगरी दोस्तों ने साथ खाई कीटनाशक दो की मौत दो की हालत नाजुक

सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना चार जिगरी दोस्तों ने साथ खाई कीटनाशक दो की मौत दो की हालत नाजुक

Spread the love

लोकेशन सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना चार जिगरी दोस्तों ने साथ खाई कीटनाशक दो की मौत दो की हालत नाजुक

सहरसा से बड़ी खबर है जहाँ सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा के कनरिया थाना क्षेत्र के फ़रेवा मुसहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बता दें कि बेलवाड़ा पंचायत के फ़रेवा मुसहरी में चार जिगरी दोस्त ने एक साथ कीटनाशक दवा खा लिया जिसमें दो युवक की इलाज के दौरान मौत हो गया, वहीं दो युवक की स्थिति बेहद ही नाजुक बताई जा रही है, जानकारी मुताबिक फ़रेवा मुसहरी के रहने वाले अर्जुन सदा के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार, मांगनी सदा के 18 वर्षीय पुत्र सन्नीदेवल कुमार, कुजली उर्फ संजय सदा के 16 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार एवं भोला सदा के 14 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार हमेशा एक साथ रहकर गांव घर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य का काम करता था. इसी कड़ी में आज चारों युवकों ने एक खाद्य की दुकान में जाकर फेराडॉन नामक कीटनाशक दवा खरीद कर गांव से ही कुछ दूरी पर एक बहियार में जाकर मक्का खेत के आड़ पर बैठकर चारों युवक बारी बारी से कीटनाशक दवा पी लिया. गांव घर में जैसे ही कीटनाशक दवा खाने की सूचना मिली वैसे ही गांव में हाहाकार मच गया. जिसके बाद सभी युवकों को खगड़िया ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान राजा कुमार और सन्निदेवल कुमार की मौत हो गई जबकि दो युवकों का इलाज चल रहा है.इधर घटना की जानकारी मिलते ही कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी है, छानबीन के दौरान घटनास्थल का मुआयना किया गया, जहां चारों के द्वारा इस्तेमाल किए गए दवाओं का सैम्पल और प्लास्टिक का ग्लास मिला है. फिलहाल घटना को लेकर मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है, आखिर युवकों ने कीटनाशक क्यों खाई इसकी छानबीन की जा रही है.

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com