Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

गढवा खिलाडियों को समाजसेवी दिनेश कुमार ने प्रदान किया फुटबॉल

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : युवाओं के प्रतिभाओं को निखारने को लेकर कांडी उतरी क्षेत्र से जिला पार्षद प्रत्याशी सुषमा कुमारी के पति सह समाजसेवी दिनेश कुमार के द्वारा निरंतर खेल सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है।
रविवार को दिनेश कुमार ने डुमरसोता पंचायत दारिदह के खेल मैदान में पहुंचकर दर्जनों खिलाडियों बीच फुलबॉल प्रदान कर हौसला बढ़ाया।

जिसे पाकर युवा लोगों काफी प्रसन्न हुए और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया । समाजसेवी ने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा है । सबसे प्रमुख बात यह है कि इससे शरीर स्वस्थ रहता है । यहां के ग्रामीण खिलाड़ी प्लेटफार्म व संसाधन के अभाव में उभर नहीं पा रहे हैं । मेरे तरफ से छोटा सा प्रयास खिलाड़ियों को सहायता के रूप में किया गया है।
यहां के खिलाड़ी प्रखंड व जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर कांडी का नाम रौशन करेंगे।
दिनेश ने कहा कि इस तरह से युवाओं को प्रोत्साहन देने से भविष्य में बहुत आगे जाएंगे और प्रखंड का नाम रौशन करेंगे ।
साथ ही कहा कि खेल के क्षेत्र में मेरा सहयोग बराबर जारी रहेगा।
उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत से खेलने की अपील की।
मौके पर राजेश शर्मा, संदीप मेहता, सतीश चन्द्र, महेंद्र राम, राजू चौधरी, छोटन चौधरी, कन्हाई राम, अनिल पासवान, पंकज कुमार, साजन कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, धीरज कुमार, ओम प्रकाश, लक्की कुमार, नीतिश कुमार, राजा कुमार साहित काफ़ी खेलप्रेमी मौजूद रहें।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com