BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें
कायस्थटोला में छापेमारी, अवैध हथियार बरामद एक गिरफ्तार
कायस्थटोला में छापेमारी, अवैध हथियार बरामद एक गिरफ्तार

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
कायस्थटोला में छापेमारी, अवैध हथियार बरामद एक गिरफ्तार
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्थटोला मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी साइबर अजित कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्तता की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान एक घर से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से संदीप कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। उसके विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हैं
Subscribe to my channel


