BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

7वीं के छात्र अंकित आनंद हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, जमीन विवाद बना हत्या की वजह

7वीं के छात्र अंकित आनंद हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, जमीन विवाद बना हत्या की वजह

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

7वीं के छात्र अंकित आनंद हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, जमीन विवाद बना हत्या की वजह

खबर सहरसा से है जहाँ तीन दिन पूर्व 7 वीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अंकित आनंद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल एक मुख्य शूटर सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आए सारे अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा के ही रहने वाले हैं. आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व मृतक छात्र अंकित आनंद अपने स्कूल से पढ़कर सिमराहा स्थित अपने घर लौट रहा था इसी दौरान सिमराहा के पास बाइक सवार अपराधियों ने छात्र के सिर में गोली मार दी घटना के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी की तलाश कर रही थी, आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना संकलन कर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अपराधियों की तलाश जारी है, पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों के नाम पवन कुमार, संतोष ठाकुर और मंतोष ठाकुर हैं. हत्याकांड का खुलासा करते हुए सहरसा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर छात्र के पिता को सबक सिखाने के लिए अपराधियों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था इस कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं हत्या में प्रयोग किए गए बाइक को भी जप्त किया गया है जबकि दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं मृतक छात्र के वकील पिता अनुज ठाकुर का कहना है कि उनकी किसी से जमीनी विवाद नही थी बल्कि एक केश जो वो कोर्ट में लड़ रहे थे उस केश की नही लड़ने की धमकी दी जा रही थी. फिलहाल पुलिस ने सभी अपराधियों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवाने की बात कही है.

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com