सहरसा बिहार बदमाशों ने लूट की घटना को दी अंजाम
बदमाशों ने लूट की घटना को दी अंजाम

रिपोर्ट ललन कुमार सहरसा बिहार
सौरबाजार / सहरसा – रविवार को नकापोश बदमाशों ने लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना अंतर्गत सरवा ढ़ाला के पास एक सौरबाजार के लाडली मोबाइल संचालक अशोक कुमार साह से 22 हजार रुपए लूट लिए। लाडली मोबाइल संचालक रविवार की देर संध्या करीब 3 बजकर 45 मिनट पर वे अपना दुकान का सामान लेकर सहरसा से सौरबाजार जा रहा था उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक कर सरवा ढ़ाला के पास आगे से घेर लिया और हथियार के बल पर पैकेट से 22 हजार रुपैया लूट कर काला रंग का बिना नंबर का स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इसकी सूचना रास्ते में ही 112 पुलिस गाड़ी लगी हुई थी जिनको दी गई। हालांकि पीड़ित अशोक कुमार साह ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध सदर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि बिहार के सहरसा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बदमाशों के द्वारा किसी न किसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं, लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

Subscribe to my channel


