पूर्व सांसद आनन्द मोहन का महागठबंधन पर हमला।
पूर्व सांसद आनन्द मोहन का महागठबंधन पर हमला।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* पूर्व सांसद आनन्द मोहन का महागठबंधन पर हमला।
*स्टोरी :-* पूर्व सांसद आनन्द मोहन का बयान। महागठबंधन का इसबार होगा सुपरा साफ ।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में नगरपालिका चौक स्थित अपने निज आवास पहुंचे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन।जहां उन्होंने प्रेस वार्ता किया।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा की पिछले चुनाव में एक सीट महागठबंधन को मिली थी और 39 सीटें एनडीए को मिला था। इसबार बिल्कुल सुपरा साफ हो जाएगा।जो देश का मिजाज है बिहार का मिजाज उससे मिलता जुलता है और वही सहरसा और शिवहर सब जगह हम देख रहे हैं।कोई लोग कैंडिडेट को नहीं देख रहा है ऊपर देख रहा है।
वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव के खेला होबे बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले दिनों में यहां नारा था खेला होबे ,कैसा खेला हुआ आपको मालूम है।बड़ी जोर शोर से हंगामा रहा तीन चार दिनों तक बिहार में खेला होबे का ।ख्याली प्लाव है लोकतंत्र है सबको आजादी है बोलने की कहने की।वहीं उन्होंने शिवहर लोकसभा क्षेत्र के बारे में भी बताया जहाँ से उनकी पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में जदयू प्रत्याशी की उमीदवार हैं।उन्होंने कहा की माहौल अच्छा है वहां अच्छे अंतर से अच्छा फासला ठीक ठाक रहेगा चुनाव जीतेंगे। और वहां लड़ाई जनता बनाम पार्टी है।जनता आगे है कार्यकर्ता उनके पीछे है कैंडिडेट सबसे पीछे है।जो शिवहर में अल लहर थी नामांकन के दिन वो आंधी में परिवर्तन हो गयी ,जब पीएम आएंगे तो तूफान में तब्दील होगा और 25 मई आते आते जो सुनामी उठेगी तो साफ साफ हो जाएगा।

Subscribe to my channel



