फिरोजाबाद फिरोजाबाद रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाई सुहागनगरी
फिरोजाबाद रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाई सुहागनगरी

फिरोजाबाद रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाई सुहागनगरी
-सुख, समृद्धि के लिए की भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा
फिरोजाबाद। दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश भर में सुख समृद्धि के लिए भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। देर रात्रि तक आतिशबाजी की गई। हालांकि आतिशबाजी के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स भी रात्रि तक तैनात रहा।
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर सुबह से ही घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तैयारियां शुरू हो गई थी। आंगन और मुख्य द्वार पर महिलाओं व बालिकाओं ने सुबह से ही आकर्षक रंगोलियां बनाई। इसके साथ ही त्योहार के व्यंजन भी बनाए गए। दीपों के पर्व दीपावली पर घरों के अलावा प्रतिष्ठानों पर देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। पूजन के समय होते ही लोगों ने घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ-साथ सरस्वती जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया।
वहीं देर शाम लाभ के मुहूर्त में लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर पूजन कर मनौती मानी। पूजन के दौरान परिवार के लोग एकजुट नजर आए। प्रतिष्ठानों पर भी पूजा अर्चना की गई। नए-नए कपड़े पहनकर लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे। शहर के शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर बाजार, सदर, स्टेशन रोड, कोटला चुंगी रोड पर जमकर आतिशबाजी की गई।
दीपावली के त्योहार पर शाम होते ही चारों तरफ दीपकों की रोशनी से उजाला ही उजाला फैला दिखाई दिया। रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सड़कें और गलियां जगमगा रही थीं। लोगों ने विधि विधान से भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



