BreakingPublicबिहार

बगीचे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

बगीचे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 8877760777

 बगीचे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

 खबर सहरसा से है जहाँ पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित तिलाठी गांव के एक बगीचे में 18 वर्षीय युवक का फंदे से झूलता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बलों के साथ पहुँचे और फिर युवक के शव को पेड़ से उतारा गया. मृतक युवक की पहचान ओमप्रकाश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार के रूप में की गई है. घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों का कहना है मृतक घनश्याम दो तीन दिनों से अपने घर पर रुकता नही था घर आता भी था तो खाना खाने के बाद बाहर निकल जाता था. बीते कल भी मृतक अपने घर नही आया था. सुबह घर वालों को पता चला कि उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बगीचे में उसका शव लटका पड़ा हुआ है जिसे देख मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं घटना स्थल पर पहुँचे सदर एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुँची है मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं मृतक के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नही पाए गए हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा.

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com