सुपौल शराबबंदी को लेकर SDM, ने चलाया बाराती वाहन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र में SDM, एस जेड हसन, ने शराबबंदी को लेकर शादी से आ रहे बारातियों वाली वाहन चेकिंग कर शराब सहित चार पियक्कड़ को किया गिरफ्तार।
SDM, एस जेड हसन, ने बताया की सूचना मिली की सिंहेश्वर से वापस लौट रहे बारातियों वाली वाहन जो सिलीगुड़ी जा रही है।
उसमें शराब के साथ पियक्कड़ मौजूद है।
जिसे जदिया थाना सामने बारातियों वाली वाहन को रोककर पुलिस बल के साथ चेकिंग किया गया।
जिसमें सरकारी मशीन द्वारा चेकिंग के दौरान चार पियक्कड़ सहित शराब की बरामदगी की गई।
चारों शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में है।
साथ हीं आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वाहन चेकिंग के दौरान जदिया SHO, राजेश चौधरी, त्रिवेणीगंज SHO, संदीप कुमार सिंह, सहित दर्जनों महिला, पुरुष,पुलिस बल मौजूद थे।
आखिर बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी लागू है।
लेकिन बेचने वाले पीने वाले नए नए हथकंडे अपना रहे हैं।
शादियों में अक्सर देखा जा रहा है की शराब की पार्टी चलती हीं चलती है।
अब देखना लाजमी होगा सरकार द्वारा चलाए जा रहे शराबबंदी को लेकर ये अभियान कब तक सफल हो पाती है।
या फिर ऐसे हीं शराब चोरी छुपे आती रहेगी बिकती रहेगी।
बाईट:-एस जेड हसन, SDM, त्रिवेणीगंज।

Subscribe to my channel


