Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग। 50 हजार नगद सहित तकरीबन 4 लाख से ऊपर की संपत्ति जलकर हुआ खाक

शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग। 50 हजार नगद सहित तकरीबन 4 लाख से ऊपर की संपत्ति जलकर हुआ खाक

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के शारदा नगर वार्ड नं 27 मोहल्ले में आज शनिवार की देर शाम इलेक्ट्रॉनिक की एक दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई ।जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया ।वही घटना की सूचना के बाद त्वरित फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी वहां पर पहुंची जहां भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
वहीं राजश्री इलेक्ट्रॉनिक के मालिक रंजीत शर्मा ने बताया कि वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे उसी दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि दुकान में भीषण आग लग गई ।जिसके बाद तुरंत अपने दुकान पर पहुंचे जहां देखा कि मेरी दुकान में भीषण आग लग गई, पूरा सामान जलकर राख हो चुका है ।दमकल की दो गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची जहां लगभग 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया ।दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे 50 हजार रुपए नगद के साथ 30 एलइडी , और 15 टीवी ,स्टोपलाजर जलकर राख हो चुका है उन्हे तकरीबन 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है ।वही सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com