सहरसा बिहार सहरसा में ब्लेड मारकर झोले से 12 हजार रुपए उड़ाए। समाहरणालय के सामने सेवानिवृत चौकीदार के झोले से चोरी, सदर थाने में दिया आवेदन
सहरसा में ब्लेड मारकर झोले से 12 हजार रुपए उड़ाए। समाहरणालय के सामने सेवानिवृत चौकीदार के झोले से चोरी, सदर थाने में दिया आवेदन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में समाहरणालय के सामने बिहरा थाना क्षेत्र के गंडोल गांव का रहनेवाला सेवानिवृत्त चौकीदार बुजुर्ग रामेश्वर महतो के झोले में रखे 12 हजार रुपए चोरों के द्वारा ब्लेड मारकर निकालने का मामला सामने आया है।वहीं पीड़ित चौकीदार इस चोरी कि घटना को लेकर सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मालूम हो कि चौकीदार रामेश्वर महतो आज अपना पेंशन का पैसा एसबीआई मुख्य शाखा से निकाल कर झोला में रखकर साइकिल से समाहरणालय के पास पहुंचा और चाय दुकान पर बैठकर चाय पीने लगा।उसी दौरान चोरों ने उनके साईकिल पर टंगा हुआ झोला में ब्लेड मारकर 12 हजार रुपया लेकर फरार हो गया।
वहीं पीड़ित सत्तर वर्षीय चौकीदार रामेश्वर महतो ने बताया कि एसबीआई ब्रांच में 12 हजार रुपए निकालने के बाद उन्होंने उक्त रकम को झोले में रखा था।समाहरणालय के निकट चाय की दुकान पर पहुंचकर चाय पी रहे थे उसी दौरान बगल में बैठे अज्ञात चोर के द्वारा उनके झोले पर ब्लेड से चीरा लगाकर रुपए को निकाल कर फरार हो गया। वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार द्वारा बुजुर्ग को आवेदन देने का निर्देश दिया गया। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Subscribe to my channel



