BreakingPublicबिहार

सहरसा में होली को लेकर प्रशासन सतर्क, SP हिमांशु की शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

सहरसा में होली को लेकर प्रशासन सतर्क, SP हिमांशु की शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार

 सहरसा में होली को लेकर प्रशासन सतर्क, SP हिमांशु की शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

 रंगों के त्योहार होली को लेकर सहरसा जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी प्रकार के हुड़दंग से निबटने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने जिलेवासियों से शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और शांति समिति की बैठकों के माध्यम से भी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का आग्रह किया गया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। एसपी ने बताया कि होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और QRT टीम के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सहरसा वासियों को होली की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाएं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com