Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बाँदा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगा, रोगियों का किया गया निशुल्क उपचार

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिन मंगलवार दिनांक 14/12 2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसीएमओ डॉ. वी.के श्रीवास्तव, डॉ अरविंद, डॉ. निखिल के द्वारा फीता काटकर किया गया। जिला अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर हरदयाल ने मानसिक रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया। इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया।ज्यादातर मरीज शिविर में साइकोसिस, एंजायटी अवसाद एवं मिर्गी के आए जिनकी काउंसलिंग मेडिकल टीम में उपस्थित डॉक्टरों ने किया। डॉ रिजवान हाशमी ने लोगों को मानसिक रोगों से बचाव एवं उपचार बताएं। कार्यक्रम में उपस्थित अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्र ने आए हुए लोगों को वैक्सीनेशन कराने की अपील की एवं मानसिक रोग ना हो उसके लिए प्रातः उठकर योगाआसन जैसे भ्रामरी प्राणायाम करने की सलाह दी। शिविर में उपस्थित डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव के द्वारा सामान्य मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में एक सैकड़ा से ज्यादा मरीजों की जांच के उपरांत निशुल्क दवाई उपलब्ध की कराई गई।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com