
लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 8877760777
सहरसा में घर से पति-पत्नी का शव बरामद, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार सुबह बनगांव थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक घर से तेज बदबू आ रही है और अंदर पति-पत्नी के शव पड़े होने की आशंका है। सूचना मिलते ही बनगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर के एक कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी आलोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है और इलाके में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Subscribe to my channel


