फिरोजाबाद फिरोजाबाद जिले में उतर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिले में सोमवार को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता अभियान एआरटीओ आफिस के सारथी दरबई में शुभारंभ किया गया

फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जिले में उतर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिले में सोमवार को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरुकता अभियान एआरटीओ आफिस के सारथी दरबई में शुभारंभ किया गया। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट मनोज सागर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम एवं संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। यह सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान 24 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं। हेलमेट अवश्य पहनें। सीट बैल्ट का प्रयोग करें तथा ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनआधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा, कश्मीर सिंह एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र अग्रवाल सहित हेमन्त राजपूत, फैज खान, अनूप भदौरिया, अमित शुक्ला व अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


