Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भाजपा विधायक ने मखाना बोर्ड की स्थापना को लेकर दिया बड़ा बयान।

भाजपा विधायक ने मखाना बोर्ड की स्थापना को लेकर दिया बड़ा बयान।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777.

*स्टोरी :-* भाजपा विधायक ने मखाना बोर्ड की स्थापना को लेकर दिया बड़ा बयान।

*एंकर :-* सहरसा में भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन ने मखाना बोर्ड की स्थापना को लेकर बड़ा बयान दिया है। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड की स्थापना का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्थान तय करेंगे।
विधायक डॉ आलोक रंजन ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को पूर्णिया में मखाना बोर्ड खोलने को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थको को बिहार के बजट से पेट मे दर्द होता है। जब बजट पेश हुआ तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से ट्वीट कर कहा था कि यह भारत का नहीं बल्कि बिहार का बजट है। अब जब देश के प्रधानमंत्री बिहार जैसे पिछड़े राज्य को बेहतर बनाने का कवायद कर रहे है,तो मखाना बोर्ड यंहा खोलने की राजनीति शुरु कर देते है। इसलिए देश के पीएम को बिहार से लगाव है और वही स्थान तय खुद करेंगे।
डॉ आलोक रंजन ने केंद्रीय बजट 2025-26 की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के विकास, किसानों की समृद्धि और मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है। बजट में मखाना बोर्ड की स्थापना का प्रावधान किया गया है। इससे बिहार के मखाना किसानों को वैश्विक पहचान मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com