पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

दिल्ली से बड़ी खबर –
देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभी कुछ देर पहले जी उनकी तबीयत काफी नाजुक थी और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
दिल्ली-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत नाजुक
पूर्व PM मनमोहन सिंह की पत्नी AIIMS पहुंचीं
AIIMS में मनमोहन सिंह की बेटी मौजूद हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली लौट रहे
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी AIIMS पहुंचीं
थोड़ी देर में AIIMS जा सकती हैं सोनिया गांधी
बेलगावी में कांग्रेस की कल की रैली रद्द हुई
बेलगावी से दिल्ली लौट रहे हैं राहुल गांधी
CCS भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि आज देश ने एक महान अर्थशास्त्री, अद्वितीय नेता और सादगी की मिसाल, डॉ. मनमोहन सिंह जी को खो दिया। उनका जीवन भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास की कहानी है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों की नींव पर खड़ा होकर नई ऊंचाइयों को छुआ। डॉ. मनमोहन सिंह जी ने 1991 में आर्थिक सुधारों के माध्यम से देश को वित्तीय संकट से बाहर निकाला और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारत ने अभूतपूर्व विकास दर हासिल की और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य किया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने अपने कार्यों से न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया। आज भारत एक सच्चे राष्ट्रभक्त, मनीषी और मार्गदर्शक को खो बैठा है। उनके विचार और उनकी दूरदर्शिता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों व प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
Subscribe to my channel


