सहरसा बिहार सहरसा में युवक का लटका मिला शव। घर में कपड़े से लटकी थी लाश। परिजन हत्या की जता रहे हैं आशंका
सहरसा में युवक का लटका मिला शव। घर में कपड़े से लटकी थी लाश। परिजन हत्या की जता रहे हैं आशंका

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है जहां बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर नीलकंठ मंदिर परिसर में बने एक भवन में 20 वर्षीय युवक सन्नी कुमार नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गया है ।घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मौके पर बनगांव थाना पुलिस भी पहुंच कर जांच में जुट गई है ।
बताया जा रहा है कि युवक फौज में जाने का तैयारी कर रहा था।आज सुबह करीब 10:00 बजे खाना खाकर अपने घर चैनपुर से मंदिर के पास पहुंचा था । कुछ लोगों के द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई कि सनी का शव लटका हुआ है।स्वर्गीय ललित ओझा के 20 वर्षीय सन्नी कुमार झा अपने नाना अमरनाथ झा के पास बचपन से ही रहता था और यहीं पर पढ़ाई करते हुए डिफेंस विभाग का तैयारी करता था।
घटना के बाद मृतक के परिजन सुभाष चंद्र के द्वारा बताया गया है कि युवक को किसी ने फोन करके बुलाया है और मारपिट करके उनकी हत्या कर दी गई है और उनके सबको यहां एक सूने मकान में कपड़ा से बांधकर लटका दिया गया है उन्होंने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं इस मामले में हेड क्वार्टर डीएसपी एजाज मानी हाफिज ने कहा की पुलिस हत्या और आत्म हत्या हरेक दोनों ही बिंदु पर जांच कर रही है जांचोपरांत करवाई की जायेगी।

Subscribe to my channel


