घर के पास दारू पीकर गाली गलौज कर रहे व्यक्ति को मना करना युवक को पड़ा मंहगा
घर के पास दारू पीकर गाली गलौज कर रहे व्यक्ति को मना करना युवक को पड़ा मंहगा

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्टोरी :-* घर के पास दारू पीकर गाली गलौज कर रहे व्यक्ति को मना करना युवक को पड़ा मंहगा। दबिया से मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी।जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
*एंकर :-* खबर सहरसा से आ रही है जहाँ आज गुरुवार को शराब पीकर गाली गलौज कर रहे एक व्यक्ति को मना करना युवक को मंहगा पड़ गया।वह शराबी व्यक्ति युवक को दबिया से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजन जख्मी युवक को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां जख्मी युवक इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के बनगांव थानां क्षेत्र के बरियाही ब्रह्म स्थान वार्ड नं 10 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक की पहचान विष्णुदेव तांती के रूप में हुई है जिसकी उम्र तकरीबन 40 साल है और सहरसा जिले के बनगांव थानां क्षेत्र के ब्रह्म स्थान बरियाही वार्ड नं 10 का रहने वाला बताया जा रहा है।

Subscribe to my channel


