Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

SP महोदया द्वारा थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम चुल्ही में महिलाओं/बालिकाओं के साथ रक्षाबन्धन का पावन पर्व मनाया गया

SP महोदया द्वारा थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम चुल्ही में महिलाओं/बालिकाओं के साथ रक्षाबन्धन का पावन पर्व मनाया गया

Spread the love

*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*SP महोदया द्वारा थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम चुल्ही में महिलाओं/बालिकाओं के साथ रक्षाबन्धन का पावन पर्व मनाया गया*
*महिलाओं/बालिकाओं से राखी बन्धवाकर उन्हें सुरक्षा का भरोषा दिलाया एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक किया गया*

आज दिनाँक 31.08.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम चूल्ही में महिलाओं/बालिकाओं के साथ रक्षाबन्धन का पर्व मनाया गया । यह क्षेत्र जंगल में एव शहर से दूर होने के कारण सुविधाओं से वंचित. पिछड़ा क्षेत्र है, पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता करते हुये सभी का रक्षाबन्धन की शुभकामनाऐं दी गयी, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरुक किया एवं उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया कि जीवन में कैसे मेहनत करके आगे बढ़ें । जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है इसके सम्बन्ध में महिलाओं/बालिकाओं को विस्तृत रुप से बताया गया । तत्पश्चात महोदया द्वारा महिलओं महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरुक करते हुये बताया गया कि आपके साथ किसी भी प्रकार की घरेलु हिन्सा होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें जिससे समय पर बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सके, *‘‘अब न सहे खुलकर कहें’’* ।
महोदया द्वारा महिलाओं/बालिकाओं से अपनी कलाई पर राखी बन्धवाकर उन्हे सुरक्षा का भरोषा दिया एवं महिलाओं/बालिकाओं को उपहार स्वरुप वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किये गये । इसी क्रम में मौके पर उपस्थिति एसडीएम मानिकपुर श्री रामजन्म यादव, प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री वीर प्रताप सिंह एवं महोदया के स्कोर्ट के पुलिस कर्मियों ने महिलाओं/बालिकाओं से राखी बन्धवाकर रभा को रक्षाबन्धन की शुभकामनाऐं दी गयी ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com