Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

कुकुरमुत्ते की तरह चल रहे निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत

कुकुरमुत्ते की तरह चल रहे निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

स्लग:-कुकुरमुत्ते की तरह चल रहे निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत नगर परिषद के डापरखा चौक स्थित निजी क्लिनिक में इलाज के क्रम में बच्ची की मौत परिजनों में कोहराम मचने की है।
मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया की बच्ची का इलाज के नाम पर बीस हजार रुपए भी ले लिए गए हैं।
और बच्ची की मौत भी हो गई है।
वहीं मृतक बच्ची के परिजनों ने ये भी बताया की यहाँ पर इस निजी क्लिनिक में सौ में से नब्बे प्रतिशत मरीज मरते हैं।
मात्र दस प्रतिशत हीं मरीज ठीक होते हैं।
अब आप सोच सकते हैं की सुशासन बाबू की सरकार में इलाज के नाम पर रुपए की ठगी हीं नहीं मरीजों को अच्छा उपचार न देकर मौत की नींद सुला देता है।
वहीं हुई बच्ची की मौत पर उनके परिवार जन रोते बिलखते नजर आए।
हालांकि कुकुरमुत्ते की तरह चल रहे निजी क्लिनिक गरीब मजदूरों को लूटने का अड्डा बन चुका है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में कुकुरमुत्ते की तरह चल रहे ऐसे मौत के घाट उतार देने वाले निजी क्लिनिक पर कार्यवाही होती है या नहीं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com