Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भारी मात्रा में कोडिंग युग कफ सिरफ पुलिस ने किया बरामद।

भारी मात्रा में कोडिंग युग कफ सिरफ पुलिस ने किया बरामद।

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

 भारी मात्रा में कोडिंग युग कफ सिरफ पुलिस ने किया बरामद

 सदर थाना के त्रिमूर्ति चौक समीप से पुलिस ने भारी मात्रा में कोरेक्स किया बरामद। दो कारोबारी गिरफ्तार। साइबर डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

       सहरसा जिले से एक खबर सामने आ रही है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो कोरेक्स कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में 160 लीटर प्रतिबंधित कोडिंग युग कफ सिरफ बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
प्रेसवार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की चार चक्का का ब्लू रंग का बलेनो कार में कुछ लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सिरफ के साथ त्रिमूर्ति चौक पर खड़ा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया गया तो दो कोरेक्स कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से पुलिस ने 160 लीटर अवैध कोडिंग युक्त कफ सिरफ और एक ब्लू रंग का चार चक्का बलेनो कार बरामद किया है। आपको बता दें गिरफ्तार दोनों कारोबारी का नाम संजय कुमार जो कि नया बाजार वार्ड 12 का और मोहम्मद सदरुल जो की रूपनगरा वार्ड 46 का रहने वाला बताया जा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com