Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट ग्राम पंचायत बिहारा के मजरा हौली में नहीं बनवाए जा रहे संपर्क मार्ग

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

हमने प्रधान को विकास करने के लिए बनाया है लेकिन जीतने के बाद प्रधान एक भी बार गांव में नहीं आया- ग्रामीण

चित्रकूट जनपद के कर्वी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहारा के मजरा होली में नहीं है कोई संपर्क मार्ग बारिश के समय में कीचड़ में हिल कर जाना पड़ता है ग्रामीणों को गांव से बाहर।पूरा मामला ग्राम पंचायत बिहारा के मजरा होली का जहां पर ग्रामीणों ने मीडिया की टीम से रोष जताते हुए कहा कि जबसे प्रधान प्रधानी जीता है तब से वह हमारे मजरे में नहीं आया बरसात के दिन चल रहे हैं सारे गांव में सड़कों की जगह कीचड़ ही कीचड़ भरा पड़ा है लेकिन प्रधान अपने गृह मजरे निबुआ पुरवा का ही विकास करने में लगा हुआ है जब की जरूरत होली पुरवा में इंटरलॉकिंग की है आपको बताते चलें ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रधान खुली बैठक के द्वारा ना तो ग्रामीणों को सूचना देता है और ना ही उन्हें किसी भी कार्य योजना में उनकी राय ही लेता है जिसमें ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से निवेदन करते हुए मांग किया है तत्काल प्रभाव से हमारे गांव का विकास करवाएं प्रधान को दंडित करें ताकि भविष्य में प्रधान गलत कार्य ना कर सके

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com