सहरसा बिहार आग लगने से छह घर जलकर राख, लाखो की क्षति
आग लगने से छह घर जलकर राख, लाखो की क्षति

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
स्लग- आग लगने से छह घर जलकर राख, लाखो की क्षति
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप पूर्वी पंचायत स्थित रामनगरा मुस्लिम टोला वार्ड नंबर 10 में मंगलवार की देर रात्रि को अचानक आग लग जाने से छह परिवारों का घर जलकर राख हो गए। पीड़ित मोहम्मद मुस्लिम के पत्नी रौशन खातून, मोहम्मद अजीम के पत्नी रिजवान खातून, मोहम्मद सहीम के पत्नी खुशवन खातून, मोहम्मद हासीम के पत्नी सजेवुल खातून, मोहम्मद जमीर के पत्नी रवीना एवं मोहम्मद जलील के पत्नी नसरुल खातून ने जानकारी देते कहा की मंगलवार की देर रात्रि को करीब 10 बजे खाना खाकर सपरिवार अपने अपने कमरे में सो गए थे। अचानक आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटो पर ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक में आवासीय घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । वही आग की चपेट में आने से तीन बकरी की भी मौत हो गई। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। इस बाबत सीओ अनुपम ने बताया कि आग से घर जलने की सूचना प्राप्त हुई है। घटनास्थल पर हलका कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। वही आग लगने की सूचना पर पहुंचे पूर्व मुखिया विजय यादव उर्फ पप्पू कुमार, वर्तमान मुखिया महेंद्र यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
Subscribe to my channel



