Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

आम तोड़ने के विवाद में युवक को मारी गोली

आम तोड़ने के विवाद में युवक को मारी गोली

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

आम तोड़ने के विवाद में युवक को मारी गोली

 आम तोड़ने के विवाद में 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर किया जख्मी। युवक सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

       सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज सोमवार को आम तोड़ने के विवाद में 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया।गोली युवक को पैर के तलवे में लगी है।आनन फानन में परिजन जख्मी युवक को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां जख्मी युवक इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के एकपरहा आम गछि की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का नाम परवेज आलम है जिसकी उम्र तकरीबन 18 साल है और बनमा इटहरी थानां क्षेत्र के रसलपुर गांव वार्ड नं 7 का रहने वाला बताया जा रहा है।युवक आज सोमवार को सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के एकपरहा गांव स्थित अपने आम गाछी में बैठा हुआ था उसी दौरान संतोष यादव नामक व्यक्ति आम बगीचा पहुंचा और जबरदस्ती तोड़ने लगा ।जिसका युवक के द्वारा विरोध किया गया ।इसी बात को लेकर संतोष यादव नामक व्यक्ति ने गोली चला दी जो गोली युवक के पैर के एड़ी में लग गयी।सूचना मिलते ही परिजन आम गाछी पहुंचकर जख्मी को लेकर आया सदर अस्पताल।जहाँ जख्मी इलाजरत है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com