Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद।

भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद।

*स्टोरी :-* सदर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव से पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद। साइबर डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन गांव वार्ड 9 से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सोनू कुमार के मकान से 3 देसी कट्टा,1 देसी रिवाल्वर, 13 जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद किया है। आज सदर थाना परिसर में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया है। आपको बता दें सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू कुमार के मकान में भारी संख्या में हथियार रखा हुआ है। जब सदर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया तो सोनू कुमार और उसके घर के सभी सदस्य घर से फरार पाए गए एवं घर की तलाशी लेने पर 3 देसी कट्टा, 1 रिवाल्वर, 13 जिंदा कारतूस एवं 10 खोखा बरामद किया गया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com