फिरोजाबाद विधायक ने वृद्धजनों को वितरण किए अंग वस्त्र व छड़ी
विधायक ने वृद्धजनों को वितरण किए अंग वस्त्र व छड़ी

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धा दिवस के अवसर पर विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा वृद्धजनों को अंग वस्त्र एवं छड़ी वितरण किए गए।
इस अवसर पर विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि आज समूचा विश्व अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस को बड़े अच्छे तरीके से धूमधाम तरीके से मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में सभी वृद्धजनों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था देखभाल के लिए अनेकों योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों को लाभ दिया जा रहा है।वृद्धजनों की स्वास्थ्य परीक्षण एवं दैनिक क्रिया की सभी वस्तुओं को समय-समय पर शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी नीलम चैहान, सीएचसी अधीक्षक कृति गुप्ता, नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला, रामतीर्थ चक, संजय परमार, लोकेंद्र पोनियां, मुकेश धामा, प्रदीप पाठक, नरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


