चर्चित सिपाही पत्नी हत्याकांड का सहरसा SP ने किया उद्वेदन।
चर्चित सिपाही पत्नी हत्याकांड का सहरसा SP ने किया उद्वेदन।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* चर्चित सिपाही पत्नी हत्याकांड का सहरसा SP ने किया उद्वेदन।
*स्टोरी :-* चर्चित सिपाही पत्नी हत्या कांड का सहरसा पुलिस ने किया उद्भेदन। सिपाही ने ही हत्या की रची थी साजिश। अपने छोटा भाई से करवाया था भावी की हत्या। एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहाँ आज बुधवार को सहरसा पुलिस ने सिपाही की पत्नी हत्या कांड में शामिल सिपाही और उसके छोटा भाई को गिरफ्तार कर लिया है।आज बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।प्रेस वार्ता में एसडीपीओ आलोक कुमार, डीएसपी 1 धीरेंद्र पांडेय,डीएसपी कमलेश्वर ,साइबर डीएसपी अजित कुमार शामिल थे।
बतातें चले की बीते सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वाटर में बीते 1 जून को सिपाही मिलन कुमार के कमरे से 22 वर्षीय वर्षा कुमारी की शव पुलिस ने बरामद किया था।जिस समय शव बरामद किया गया था उस समय सियाही कैमूर में चुनाव ड्यूटी पर था।वहीं इस मामले को लेकर मृतक वर्षा कुमारी के पिता विजय कुमार ने अपने दामाद सिपाही पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया था और सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया था।सहरसा एसपी इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।गठित टीम के द्वारा ही इस हत्या मामले का सफल उद्भेदन किया गया।साथ ही साथ हत्या में शामिल सिपाही और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले को लेकर एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दिनांक 1/6/24 को सिपाही मिलन कुमार अपने पत्नी वर्षा कुमारी को बार बार फोन कर रहा था उस समय मिलन कुमार कैमूर में था ।जब उसकी पत्नी वर्षा कुमारी फोन नहीं उठाई तो मिलन कुमार अगल बगल वाले को फोन कर बताया की मेरी पत्नी फोन नहीं उठा रही है देखिए तो कोई बात हुआ है क्या।बगल के लोगों के द्वारा देखा गया की कोई घटना हुई है।उसके बाद वो लोग वरीय अधिकारी को सूचना दिया गया।सूचना मिलते ही जब अधिकारी उक्त स्थल पर पहुंचा तो कमरे में वर्षा कुमारी मृत परी हुई थी।और उसके शरीर पर दुष्कर्म के साइनस भी है और दांत काटने का भी साइंस है।
उन्होंने ये भी बताया कि ये गंभीर घटना थी इसको लेकर तुरंत एक एसआईटी टीम गठित की गई जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ कर रहे थे।इसी टीम में एक टीम को सिसिटीवी फुटेज देखने के लिए लगाया था।वहीं वर्षा कुमारी को रात के 9 बजे तक देखा गया था उनके अगल बगल के लोगों के द्वारा।और तीन बजे से पुलिस लाइन में लोग ड्यूटी पर जाने लगते हैं।हमको लगा जो ये घटना 9 बजे रात या 10 बजे रात से 3 बजे के बीच ही हुआ है इसलिए हमलोग 10 बजे रात से लेकर तीन बजे तक का सिसिटीवी फुटेज चेक करने लगे जिसमें एक संदिग्ध मिला।जो संदिग्ध युवक सिपाही मिलन कुमार का भाई सुमित कुमार है जो भागलपुर क्षेत्र का रहने वाला है।जब मिलन कुमार से पूछा गया आपका भाई 11 बजे रात में क्या कर रहा था सहरसा में ।उसके बाद मिलन कुमार कन्फेस किया और बताया की घरेलू विवाद चल रहा था पत्नी से और उसको पत्नी पर शक रहता था अवैध संबंध का।इसीको लेकर अपने पत्नी का मडर कर रेप की तरह दिखाने का एक प्लानिंग रचा।और अपने भाई को इस कांड में संलिप्त किया।उसने यह भी सोचा था कि चुनाव ड्यूटी में है तो शक हम पर नहीं जाएगा।
Subscribe to my channel

