Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा घर में आग लगने से जिंदा जला युवक, गैस सिलिंडर लीकेज होने से हुआ हादसा

घर में आग लगने से जिंदा जला युवक, गैस सिलिंडर लीकेज होने से हुआ हादसा

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

युवक टिकिया बनाने का काम करता था। ये हादसा भी उस समय हुआ जब वह टिकिया बना रहा था। आग की लपटों के बीच से उसे बचकर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

आगरा में थाना छत्ता क्षेत्र के गुदड़ी मंसूर खां इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर को घर में आग लग गई, जिसमें जलने से एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता भी झुलस गए। पिता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पत्नी और बच्चे बच गए।
थाना के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि मृतक का नाम प्रदीप पुत्र अमरनाथ है। पिता-पुत्र टिकिया बेचने का काम करते हैं। दोपहर में 1:00 बजे टिकिया बना रहे थे, तभी सिलिंडर में लीकेज होने से आग लग गई। पिता-पुत्र ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर, कमरे में कपड़े और फर्नीचर का सामान होने की वजह से आग तेज हो गई।
प्रदीप की पत्नी और बच्चे बाहर की तरफ भाग गए। पिता झुलस गए, जबकि प्रदीप अंदर कमरे में छिप गया। पड़ोसियों ने आग बुझाई। पुलिस भी पहुंच गई। तब प्रदीप को कमरे से बाहर निकाला गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com