Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा बिलैतीखैर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार यादव द्वारा लगातार चापाकल का मरमत करवाया जारहा है

Spread the love

दयानंद यादव रिपोर्ट

बिलैतीखैर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार यादव द्वारा लगातार चापाकल का मरमत करवाया जारहा है।श्री यादव के द्वारा आज अपने पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रानीचेरी के अकेलवा टोला में जीतू सिंह और शिवकुमार सिंह के घर के पास छह महीने से खराब पड़े चापाकल को मरम्मत करवाया गया।टोले निवासी शिवकुमार सिंह ने बताए कि चापाकल खराब होने से हमलोग चुवाड़ी का पानी पीने को विवश थे।वहीं जीतू सिंह ने कहा कि यह चापाकल के खराब होने से हमलोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए काफी दिक्कत हो रहा था।हमोलोग नदी/ढोंढ़ा का पानी पीने को विवश थे।वहीं उपस्थित लोगों ने कहा कि हमलोग अपनी समस्या को मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार यादव को को बताए तो श्री यादव ने तुरन्त चापाकल को अपने निजी खर्च से मरम्मत करवाकर हमलोग के समस्या को दूर किए।इसके लिए हमलोग गोपाल यादव को धन्यवाद देते हैं।वहीं श्री यादव ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधि का यह फर्ज बनता था कि पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले लोगों की समस्या को दूर करे।लेकिन उन्होंने यह उचित नही समझा।जिसका जीता-जागता प्रमाण है।बताते चलें कि श्री यादव लगातार पिछले छः वर्षों से पंचायत क्षेत्र में निश्वार्थ सेवा करते आरहे हैं।मौके पर श्री यादव के अलावा जीतू सिंह,शिवकुमार सिंह,शौकत मंसूरी,मनोज परहिया,राजेश सिंह,सद्दाम मंसूरी,दसरथ कोरवा,संतोष कुमार सहित काफी लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com