Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सनकी युवक ने गैरेज में काम कर रहे एक युवक को गले पर प्रहार कर किया बुरी तरह से जख्मी

सनकी युवक ने गैरेज में काम कर रहे एक युवक को गले पर प्रहार कर किया बुरी तरह से जख्मी

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* सनकी युवक ने गैरेज में काम कर रहे एक युवक को गले पर प्रहार कर किया बुरी तरह से जख्मी।

*स्टोरी :-* 20 वर्षीय युवक के गर्दन पर हसुआ से वार कर किया जख्मी। जख्मी युवक की स्थिति गंभीर। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहाँ आज सनकी युवक ने एक 14 वर्षीय युवक के गर्दन पर कचिया से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।और मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।घटना नवहट्टा थानां गेट के समीप की बतायी जा रही है।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां जख्मी युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का नाम मोहम्मद हसीम है।और सहरसा जिले के नवहट्टा थानां क्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड नं 16 का रहने वाला बताया जा रहा है। मोहम्मद हासिम चांद मोटरसाइकिल गैरेज में काम करता है।आज मोहम्मद हासिम गैरेज पर गया था काम करने उसी दौरान सनकी युवक हसुआ लेकर आया और गर्दन पर वार कर जख्मी कर फरार हो गया और थानां चले गया।जहाँ पुलिस के द्वारा उसको लॉक ऑप में बंद कर दिया।
वहीं इस घटना को लेकर गैरेज के प्रोपराइटर मोहम्मद चांद की माने तो मेरा लड़का मोहम्मद हासिम मेरा गैरेज खोलकर बैठा हुआ था।उसी दौरान एक व्यक्ति आया और हसुआ से गर्दन पर वार कर फरार हो गया।उसके बाद अपने स्टाप को लेकर सदर अस्पताल आये है।जहाँ जख्मी का इलाजरत है।
वहीं नवहट्टा थानां के थानां अध्यक्ष गुड्डू कुमार की माने तो एक विछिप्त व्यक्ति गैरेज में काम कर रहे एक युवक पर कचिया से गर्दन पर वार कर दिया और थानां के अंदर आ गया।जिसे पकड़ लिया गया है।परिजन के द्वारा आवेदन दिया जा रहा है,आवेदन के आलोक में उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com